भरतपुर। आर्य समाज रोड स्थित विवेकानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय में आयोजित विज्ञान मेले में कई विज्ञान मॉडल लगा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इस का शुभारम्भ प्रसिद्ध साहित्यकार डा. आर.के. शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अनन्त राम आर्य, प्रबन्ध निदेशक सत्यव्रत आर्य ने मेले के आयोजन के बारे में जानकारी दी और विज्ञान के छात्रों के द्वारा बनाए मॉडल का अवलोकन किया विद्यालय में लगे विज्ञान मेले में छात्र छात्राओं के द्वारा वर्तमान युग में विज्ञान के द्वारा होने वाले परिवर्तनों को बताया गया छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान के कई मॉडल बनाए गए जिनके द्वारा होने वाले कार्याे को बताया गया जिसमें सीवरेज प्लांट के द्वारा पानी को स्वच्छ बनाने के मॉडल को काफी पसंद किया गया साथ ही एक छात्र के द्वारा बिना ब्लेड के फैन को भी पसन्द किया गया प्रदर्शनी के द्वारा विद्यालय की छात्र छात्राओं को काफी सीखने को मिला।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज