अजमेर। आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय में फैली अव्यवस्था और दुर्दशा को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया । आदर्श राजकीय अंध विद्यालय में हो रही अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को छात्र सडक़ पर आ गए थे । जिससे सडक़ पर जाम लग गया था । पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने छात्रों को जबरन वंहा से हटाया । छात्रों का कहना हे की समाज कल्याण की और से संचालित इस स्कूल में अव्यवस्थाओं का आलम है। परिसर में चारों और गंदगी फैली है, जिससे परिसर में दुर्गन्ध आती है। दरवाजे खिड़कियों के कांच टूटे हे । इसके बावजूद प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है । इसी मांग को लेकर कोंग्रेस कार्यकत्र्ता इनके समर्थन में आये और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया । छात्रों की मांग है कि जल्द स्कूल में सही व्यवस्था की जाये साथ ही मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये ।
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े :कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम