बारां। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार बारां जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज मीना बामली को नियुक्ति प्रदान की गई है।
कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकरलाल मीना द्वारा हंसराज मीना बामली को बारां जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें बारां जिले की प्रस्तावित कार्यकारणी का शीघ्र गठन करने के निर्देश प्रदान किए गए है।