Sardar Patel Invaluable Contribution to Keeping the Nation United Remembered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिटी ऑफ रन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 3:05 PM (IST)
यूनिटी ऑफ रन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्र को एकजुट रखने में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को किया याद टोंक। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पटेल सर्किल से खेल स्टेडियम तक यूनिटी ऑफ रन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैली को एडीएम विनोद कुमार मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसीइओ ललित कुमार, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, राजस्थान पुलिस के जवान, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एकता रैली के बाद सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement