Samjhauta express been interrupted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समझौता एक्सप्रेस बाधित करेंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 6:05 PM (IST)
समझौता एक्सप्रेस बाधित करेंगे
फगवाड़ा। कश्मीर के उड़ी सैक्टर में पाक से घुसपैठ कर आये फिदायिन आतंकियों द्वारा सेना मुख्यालय पर किये गए आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली ने कहा कि इस ह्रदय विदारक आतंकी हमले से भी यदि भारत सरकार ने सबक न लिया तो इस देश का भगवान ही मालिक है। यदि भारत सरकार ने अब भी कड़ा एक्शन न लिया तो शिव सेना पंजाब भारत की धरती से समझौता एक्सप्रैस व दिल्ली लाहौर बसों को नहीं गुजरने देगी इसका चाहे जो भी अन्जाम भुगतना पड़े शिव सेना पंजाब देश हित में हर परिणाम के लिए तैयार है। इस अवसर पर सचिव संजीव त्रेहन, जिला प्रधान डा. रवि दत्त, शहरी प्रधान अंकुर बेदी, जिला यूथ प्रधान सुमित भंडारी, मनजीत सिंह, अशोक आहूजा प्रधान व्यपार सेल, राजू नैय्यर, डिंपी दारा, रूबल संधू, अनिल कुमार, दलबीर सिंह, सुखजीत सिंह, संजय पंडित, दिनेश, जतिन, तनवीर भसीन, नितिन सागर, गौरव शर्मा यूथ प्रधान, हैरी आदि भी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement