SAD No harm to aap, Bibi Jagir Kaur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकाली दल को आप से कोई नुकसान नहीं- बीबी जागीर कौर

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 5:50 PM (IST)
अकाली दल को आप से कोई नुकसान नहीं- बीबी जागीर कौर
संगरूर। शिरोमणि अकाली दल आगामी विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस और आप से मिल रही कड़ी टक्कर के चलते अपनी गतिविधियाँ लगातार बढाने में जुटा है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल का महिला विंग भी पंजाब भर में कांफ्रेंस आयोजित कर न सिर्फ महिलाओं को लामबंद कर रहा है वहीँ उन्हें पंजाब सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए भी कह रहा है। संगरूर में भी आज शिरोमणि अकाली दल की एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें शिरोमणि अकाली दल की महिला प्रधान बीबी जागीर कौर समेत दूसरे नेताओं ने पहुँच कर महिलायों को सम्बोधित किया। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा सभी वर्गो को सम्मान दिया है। बीबी जागीर कौर ने साफ़ किया की उनको आप या दूसरी विरोधी पार्टियों से कोई नुक्सान नही है क्योंकि उनका पंजाब में आधार है और उनकी पार्टी ने हमेशा लोक हितो में काम किया है जबकि आप आसमान से गिरे लोगो की पार्टी है जैसे ही वो आये है वैसे ही बवंडर की तरह निकल जायेंगे।
लंगर खाने आए थे
इस कांफ्रेंस में पहुंची महिलाओं ने समागम में पहुंचने की जब हकीकत सामने रखी तो समागम में जुटी भीड़ का सच सामने आ गया। इस मौके कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंची इर्द गिर्द के गांवो की महिलायों ने बताया कि उनको पार्टी की प्रधान और प्रतिनिधि समागम में लेकर आये है। उनको बोला गया था कि समागम में चलो वहां से लंगर खिलवा लायेंगे लेकिन यहाँ भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्हें खाना भी सही ढंग से नही मिल रहा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement