sachin pilot took a dig at BJP Hingonia cowshed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंगोनिया गौशाला को लेकर पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 6:06 PM (IST)
हिंगोनिया गौशाला को लेकर पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राजधानी की हिंगोनिया गौशाला की दुर्दशा को लेकर वसुंधरा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने हिंगोनिया गौशाला की दुर्दशा के कारण हो रही गायों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पायलट ने आरोप लगाया कि गौशाला में प्रतिदिन 100 के करीब गायें चारा और दवाई नहीं मिलने और बीमारी के कारण मर रही है। वहीं बीजेपी सरकार के स्तर पर गौ मंत्रालय का गठन भी किया गया है लेकिन व्यवस्थाएं दिनोंदिन बदतर होती जा रही है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement