RSSs training camp program will include Bhagwat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे भागवत

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 2:20 PM (IST)
आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे भागवत
भरतपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख सरंसघ चालक मोहन भागवत आरएसएस के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम में भाग लेगें। भरतपुर में इस वर्ग में 18 से 21 मई तक भागवत का प्रवास रहेगा। यह इंडोर कार्यक्रम रहेगा। भरतपुर में आरएसएस की ओर से जिले में पहली बार द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। प्रशिक्षण शिविर 13 मई से 3 जून तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से 400 शिक्षार्थी शामिल होंगे। शिविर केशव नगर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर परिसर में होगा। इसके लिए 30 डोरमेट्री की साज-सज्जा की जा रही है। शिविर में प्रांतीय एवं अखिल भारतीय स्तर के विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने आएंंगे। जिसमें दुर्गादास, कैलाश, श्रीवर्धन, शिवलहरी, नन्दलाल, अरूण कुमार, विभाग संघ चालक महेन्द्र सिंह मग्गो आदि शामिल होंगे। शिक्षा वर्ग 20 दिन की अवधि का पूर्ण आवासीय होता है। वर्ग में प्रान्त, क्षेत्र व अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता है। भरतपुर में इस वर्ग में 18 से 21 मई तक सरसंघ चालक मोहन भागवत का प्रवास रहेगा। वर्ग की अवधि में होने वाले प्रवास शिक्षार्थियों के लिए होता है अत: चारों दिन के कार्यक्रम वर्ग परिसर में ही रहेंगे। वर्ग के बाहर किसी प्रकार के कार्यक्रम की रचना नहीं की गई है। इस अवसर पर प्रान्त प्रचार प्रमुख मनोज कुमार, विभाग संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो व विभाग प्रचार प्रमुख मानवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार जयपुर प्रान्त का प्रथम वर्ष का वर्ग राजापार्क जयपुर मेें, द्वितीय वर्ष भरतपुर में व विशेष वर्ग जोधपुर में 13 मई से 3 जून तक रहेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर भरतपुर में 13 मई से आयोजित 20 दिवसीय शिविर में नया प्रयोग करने जा रहा है। शिविर में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजनालय व्यवस्था नहीं की गई है, वरन कार्यकर्ताओं के घरों से भोजन मंगाया जाएगा। यानी सुबह और शाम कार्यकर्ताओं अथवा संघ समर्थित लोगों के घरों से भोजन के पैकेट एकत्रित किए जाएंगे। इसके लिए व्यू रचना तैयार कर ली गई है, जिसमें सुबह का भोजन ग्रामीण इलाकों से इक_ा किया जाएगा, जबकि शाम का भोजन शहर से। इसमें कोशिश रहेगी कि पिछड़ी बस्तियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता बढ़े और अन्य लोगों को भी संघ से जोड़ा जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement