rpsc exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैमर और बंदूक के साए में दिए जाएंगे सवालों के जवाब

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 5:40 PM (IST)
जैमर और बंदूक के साए में दिए जाएंगे सवालों के जवाब
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की अति महत्वपूर्ण राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त को राज्य भर में आयोजित होगी। राज्य के 33 जिलों में होने वाली परीक्षा में करीब पांच लाख विद्यार्थी बैठेंगे। पूर्व में पेपर लीक से परेशान रहे आरपीएससी ने इस बार परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए है। परीक्षा केन्द्रों पर जैमर के साथ परीक्षा के पेपर बंदूक के साए में रहेेेंगे। इसके लिए आरपीएससी के अध्यक्ष डॉ ललित के पंवार ने सभी सात संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षकों सें फोन पर बात की है। परीक्षा 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इसी दिन आयोग की ओर से अलग कंट्रोल रुम भी स्थापित किया जाएगा। जिसका दूरभाष नं. 0145-5151200 व 5151200 होंगे। इससे पूर्व जिला मुख्यालयों पर 26 व 27 अगस्त को भी कंट्रोल रुम संचालित किए जाएंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement