सिरसा। दिल्ली में आईएसबीटी के अधिकारियों की बदसलूकी और उत्पीडऩ करने पर हुई परिचालक की मौत के रोष में गुरुवार को सिरसा के रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में रोष प्रदर्शन किया और मृतक परिचालक को इंसाफ दिलवाने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही हरियाणा सरकार से मृतक के परिवार को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग भी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी सडक़ों पर उतरेगा और चक्का जाम भी किया जायेगा।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos