Advertisement
अजमेर में 91 लाख रुपये की लागत से होंगे सड़क एवं ब्लॉक निर्माण कार्य : वासुदेव देवनानी

देवनानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। अजमेर को सुंदर, स्वच्छ एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण, हरित विकास तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शहर को रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के विकास एवं विस्तार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।
कार्यक्रम में महापौर अनामिका शर्मा, पार्षद विनोद डीडवानिया, ललित केसवानी, रमेश चंद सैन, दीपक कांकाणी, संजय सांखला, शेखर उबाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


