Riders control Jind police line now-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राइडर्स का नियंत्रण अब जींद पुलिस लाइन से

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 6:42 PM (IST)
राइडर्स का नियंत्रण अब जींद पुलिस लाइन से
जींद। शहर में अपराध की रोकथाम के लिए शहर में 24 घंटे गश्त कर रही राइडर्स को सिटी थाना जींद के नियंत्रण से हटाकर अब जींद पुलिस लाइन में संचालित व नियंत्रित किया गया हैं। पहले इन सभी 20 राइडर्स की देख रेख व नियंत्रण सिटी थाना के अंतर्गत होता व रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि एसएसपी शशांक आनन्द ने सिटी थाना का नियंत्रण हटाकर पुलिस लाइन में राइडर्स को संचालिक करने के आदेश जारी किए
हैं। वहीं वीरवार को पुलिस लाइन में शहर के सभी राइडर्स पर तैनात कर्मियों को
एसएसपी ने ब्रीफ भी किया तथा उन्हें विभिन्न पहलुओं पर गाइड लाइनस देने का
काम किया। शहर के सभी 20 राइडर्स को दो शिफटों में नियुक्त किया गया हैं।
जिसका कार्यालय पुलिस लाइन में होगा जिसके इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेन्द्र होंंगे।
एसएसपी ने सभी राइडर्स कर्मियों को सख्त आदेश दिए कि वह अपनी डयूटी में
किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही करने का काम न करें अन्यथा इसकी
जवाबदेयी उनकी अपनी होगी। एसएसपी ने साफ कहा कि उन्हें कई बार शिकायत
मिल रही हैं कि राइडर्स अपनी डयूटी के प्रति सतर्क व लापरवाह हैं इन्ही
शिकायतों को ध्यान में रखते हुए राइडर्स का नियंत्रण सिटी थाना से हटाकर स्पेशल
पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर की देखरेख में संचालिक किया हैं ताकि प्रत्येक की
अपनी जिम्मेवारी बने तथा काम के प्रति तत्परता आए। राइडर्स की डयूटी रहेगी की
वह अपने अपने क्षेत्र में जुआ खेलने वाले लोगों को, सट्टेबाज, पीओ, बेल जम्पर
आदि अपराधियों पर भी पैनी नजर रखेंगे तथा उन्हें पकडऩे का काम करेंगे। अच्छा
काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व ईनाम भी दिया जाएगा।
वाकी टाकी साथ रहेंगे तैनात राइडर्स
राइडर्स पर डयूटी देने वाले कर्मी इन राइडर्स पर अनेक सुविधाओं से लैस रहेंगे।
जैसे उपयुक्त हथियार, वाकी टॉकी सैट, चमकीली जेकेट व बेटरी, डंडा, माइक, रेड
ग्रीन लाइट आदि से लैस होकर काम करेंगे ताकि अपराधियों की धरपकड़ हो सके।
सभी राइडर्स की डयूटी दो शिफटों में तैनात रहेगी
एसएसपी ने कहा कि सभी राइडर्स की डयूटी दो शिफट में रहेगी। जिसमें प्रात: 6
से दोपहर दो बजे तक तथा सायं 6 से रात्रि 2 बजे तक होगी। सभी अपनी डयूटी में
को तत्परता से करेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे ताकि शहर में
किसी प्रकार की लोगां को परेशानी न हो तथा चोरों व अपराधी तत्वों पर पैनी नजर
रहे।
प्रात 6 बजे से 10 बजे तक सभी राइडर्स अपने अपने एरिया पार्क,कालेज, स्कूल,
बस स्टेंंड, रेलवे स्टेशन के आस पास गश्त करेंगे। इसी प्रकार 10 बजे से 2 बजे
तक बैंक, कोर्ट, ट्रेजरी, एटीएम मशीन के आस पास व जहां पैसों का ज्यादा लेन
देन रहता हैं वहीं तैनात रहकर अपनी डयूटी करेंगे। असी प्रकार सायं 6 बजे से 10
बजे तक महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल गश्त रहेगी। साथ ही
रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप, बाजार, अवैध शराब बेचने
वाले स्थान व भीड़ भाड़ वाले स्थान तथा अहाते इत्यादि पर गश्त रहेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement