टोंक। नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. अरविंद पनगडिय़ा ने कहा हैं कि जीवन में सफ ल होने के लिए चार चीजे बौद्धिक ज्ञान, कठिन परिश्रम, लगन व भाग्य जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम करने से ही भाग्य साथ देता है, असफ ल होकर ही व्यक्ति सफ ल होता है इसलिए कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सफ लता के पीछे पारिवारिक त्याग भी महत्वपूर्ण है इसको नहीं भूलना चाहिए। प्रो. अरविंद पनगडिय़ा ने शुक्रवार को वनस्थली विद्यापीठ के 33वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। दीक्षार्थी छात्राओं से मुखातिब होते हुए कहा कि यह दिन आपका है, आप जैसी बौद्धिक छात्राओं के बीच आकर प्रसन्नचित हूॅं । उन्होंने कहा कि अमेरिका से चालीस साल बाद लौटा हूं इस बीच देश ने काफ ी तरक्की की है। दीक्षांत भाषण के पश्चात मुख्य अतिथि छात्राओं से रूबरू भी हुए।
वनस्थली विद्यापीठ पहुंचने पर उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री एवं विद्यापीठ की अध्यक्ष प्रो. चित्रा पुरोहित, कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री, सहकुलपति प्रो. ईना शास्त्री, कोषाध्यक्ष प्रो. सुधा शास्त्री, विद्यापीठ के कार्यकत्र्ताओं एवं छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया। वनस्थली सेवा दल बैंड ने राष्ट्रीय सलामी दी एवं छात्राओं ने पारम्परिक शैली में सूत की माला पहना कर एवं स्वागत गान से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. अरविंद पनगडिय़ा ने वनस्थली की मूल प्रेरणा शक्ति श्रीशान्ताबाई शिक्षा कुटीर का अवलोकन किया। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्राी ने इस स्थान की महत्ता की जानकारी दी तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यापीठ की विविध गतिविधियों का अवलोकन किया जिस दौरान छात्राओं द्वारा प्रदर्शित फ्लाईंग एवं घुड़सवारी कौशल देखकर प्रभावित हुए।