जयपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला और राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। पिछले 14 दिनों से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा संकुल पर जिलेवार क्रमिक धरना दिया जा रहा था तो वहीं अब प्रदेशभर के व्या याताओं ने राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशभर के व्याख्याता और प्रधानाचार्यों ने आज सामूहिक रूप से अवकाश लेकर जयपुर में आमसभा में भाग लिया। रेसला और रेसा पी के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जहां मांगों को लेकर आश्वासन भी दिया गया। तो वहीं रेसला के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सियाग ने कहा की अगर 31 अक्टूबर तक सात सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक विशाल आंदोलन किया जाएगा साथ ही मांगों को लेकर जरुरत पड़ी तो आमरण अनशन पर भी उतरा जाएगा।