Advertisement
हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार बोले-यह ट्रेन पर्यावरण संरक्षण का तोहफा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान को लेकर राजीव जेटली ने कहा कि उनको इसी हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर बोलते रहना चाहिए कि पटरी हमने बनाई थी। फायर सेफ्टी को लेकर सेफ्टी एसओपी काफी हाई-स्टैंडर्ड के हैं। वैज्ञानिक इस पर नजर बनाएं रखेंगे। इसीलिए लो ट्रैफिक जोन में इस ट्रेन को संचालित किया जाएगा। हर तरीके के पैरामीटर के सेट किया जाएगा। बहुत हाईलेवल पर इसको लेकर काम किया जा रहा है। मेरा मानना है कि बहुत जल्द हाइड्रोजन ट्रेन दिखाई देगी।
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की ओर दुनिया देख रही है। यह कोई चुनाव का विषय नहीं है बल्कि इस ट्रेन में से सभी यात्रा करेंगे। यह ट्रेन भविष्य के लिए और बच्चों के लिए है।
बता दें कि देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद जंक्शन से इस पर्यावरण अनुकूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


