Ratia : Former Sarpanch only son drowns in canal, youth had gone to look for combine harvester-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रतिया : पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की नहर में डूबने से मौत, कंबाइन ढूंढने गया था युवक

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 12:08 PM (IST)
रतिया : पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की नहर में डूबने से मौत, कंबाइन ढूंढने गया था युवक
रतिया (फतेहाबाद)। फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ब्राह्मणवाला में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गांव के पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की नहर में गिरने से मौत हो गई। युवक गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का पता करने निकला था, लेकिन रास्ते में पैर फिसलने के कारण यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव ब्राह्मणवाला के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह का 35 वर्षीय बेटा गुरदास शुक्रवार शाम को गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन का इंतजाम करने पड़ोसी गांव नंगल गया था। बताया जा रहा है कि नंगल और हाकमवाला के बीच स्थित अपने खेत के पास वह एक छोटी नहर पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गिर गया। जब गुरदास काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर शाम नंगल गांव के पास छोटी नहर के किनारे उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि गुरदास अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसने 11वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी और वर्तमान में अविवाहित रहते हुए खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इसे एक दुर्घटना मानते हुए 'इत्तफाकिया कार्रवाई' (Accidental death) दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement