कैथल। कोठी गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल कैथल द्वारा भगवान श्री कृष्ण रासलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारम्भ मंदीप सिंह एडवोकेट और महेंद्र सैनी राम द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। वृन्दावन धाम के श्री हरिबाबा गौरंग कृष्णा रामलीला मंडल के बाल गोपालों द्वारा आनंदमय रासलीला प्रस्तुत कर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसेयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...