आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 8:50 PM (IST)
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए बनाये गये 343 परीक्षा
केन्द्रों पर 1 लाख 26 हजार 667 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेगें । उन्होनें
बताया कि इनमें से 9 परीक्षा केन्द्र जिले के चौमूं उपखण्ड मुख्यालय पर भी
बनाये गये है । उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखने के
लिए 63 सतर्कता दल बनाये गये है । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर पूर्व
डॉ. बी.डी. कुमावत ने बताया की संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के
लिए कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में 26 से 28 अगस्त तक के लिए नियंत्रण
कक्ष स्थापित किया गया है । नियंत्रण कक्ष 26 व 27 अगस्त को सुबह 9.30 बजे
से सांय 6 बजे तक एवं परीक्षा दिवस 28 अगस्त को सुबह 7 बजे से परीक्षा
कार्य समाप्ति तक कार्य करेगा । नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर-
0141-2206699 हैं ।