Rajivika women and Anganwadi workers distributed yellow rice and invited voters to cast their votes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजीविका की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया आमंत्रित

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 6:44 PM (IST)
राजीविका की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया आमंत्रित
खास खबर। डीग पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले में ‘वोट बुलावा अभियान’ के अंतर्गत राजीविका मिशन की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए गए तथा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने के लिए आमंत्रित किया गया।
जिला स्वीप कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि डीग जिले में राजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर पीले चावल बांटे और मतदाताओं से आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इसी प्रकार कुम्हेर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी वोट बुलावा अभियान के तहत पीले चावल वितरित कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
वहीं, डीग ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी स्वीप गतिविधि के अंतर्गत घर-घर जाकर पीले चावल बांटे और मतदाताओं को मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का न्योता दिया। ताखा क्षेत्र में भी वोट बुलावा अभियान के तहत पीले चावल वितरण की गतिविधि आयोजित की गई।
इन गतिविधियों का उद्देश्य पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से आमजन से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना है। पीले चावल के माध्यम से दिए जा रहे इस आमंत्रण से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के महत्व का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement