khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 11:57 PM (IST)
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रविवार
को गांधी नगर (गुजरात) जाएंगी जहां वे गुजरात के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण
समारोह में शामिल होंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती
राजे रविवार प्रातः नई दिल्ली से सांगानेर हवाई अड्डा,
जयपुर पहुंचेंगी और यहां कुछ देर रूकने के बाद
हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहां से श्रीमती राजे
गांधीनगर जाएंगी। मुख्यमंत्री गांधीनगर में शपथ ग्रहण समारोह
में शामिल होकर रविवार दोपहर बाद डूंगरपुर पहुंचेंगी जहां वे रात्रि विश्राम
करेंगी।