Advertisement
मोडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैलाने वालों पर राजस्थान पुलिस की सख्ती

एसपी ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से अचानक तेज धमाकों जैसी आवाज निकलने से राहगीरों और आमजन को परेशानी होती है। इससे वाहन चालकों का ध्यान भटकने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे साइलेंसर लगवाना नियम विरुद्ध है और मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय है।
साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों और विक्रेताओं पर भी होगी कार्रवाई
एसपी गौतम ने बताया कि कोटा पुलिस अब मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के साथ ही इन्हें लगाने वाले मिस्त्रियों तथा बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी। इसके लिए वाहन चालकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
कोटा पुलिस की आमजन से अपील
कोटा पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने तथा दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग नहीं करने की अपील की है। जिन वाहन चालकों ने ऐसे साइलेंसर लगवा रखे हैं, वे उन्हें तत्काल हटवा लें।
आमजन मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों, विक्रेताओं एवं ऐसे साइलेंसर लगे वाहनों की फोटो या वीडियो पुलिस नियंत्रण कक्ष कोटा शहर के व्हाट्सऐप नंबर 9530442777 पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 07442350741 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एसपी ने बताया ki राजस्थान पुलिस आमजन की सुविधा, सड़क सुरक्षा और शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


