कृषि उपनिदेशक जी.एल.चावला ने कहा कि इस बार रबी की फसल का 3 लाख 2 हजार
हैक्टेयर बुवाई का लक्ष्य हमने रखा था। जिसमें दिसम्बर माह की शुरूआत तक
करीब 2 लाख 15 हजार हैक्टेयर में बुवाई हो चूकी है। इस बार हमने रबी की फसल
में पिछले 10 वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा बुवाई का प्लान बनाया है।
पिछली वर्ष 2016 में यह बुवाई मात्र 1 लाख 89 हजार हैक्टेयर बुवाई ही की गई
थी। जो कि इस बार की तुलना में मात्र 40 प्रतिशत ही था। अभी नहरें में
पानी छोड जाने के कारण हमें उम्मीद है कि 3 लाख 2 हजार हैक्टेयर का लक्ष्य
के पास हम पहुंचे जायेगें। इस बार खेतों में गेहूं का लक्ष्य 1 लाख 30 हजार
हैक्टयर रखा था जिसमें से 94 हजार 871 हैक्टेयर बुवाई हो गयी है। इसी तरह
जौ में लक्ष्य 40 हजार-बुवाई 24 हजार 559, चना लक्ष्य 50 हजार-बुवाई 36
हजार 451,मसूर लक्ष्य 8 हजार-6 हजार 488 व सरसों का लक्ष्य 50 हजार में से
41 हजार हैक्टेयर की बुवाई हो चूकी हैं। जो कि लक्ष्य का 70 प्रतिशत हिस्सा
है। वहीं किसान दिनेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस
वर्ष फसलों की बुवाई हमने ज्यादा की है।
रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा