बठिंडा। रिजर्व बैंक द्वारा बंद किये गये 500-1000 के नोटों को कमीश्न लेकर बदलने के आरोप में थाना केनाल पुलिस बठिंडा ने एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस के अनुसार बठिंडा की हजूरा कपूरा क्लोनी का रहने वाला पवन कुमार लाइनों पार दुज्गल पैलेस के पास लोगों को 500-1000 के नोट कमीश्न पर बदलने का काम कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह के अनुसार आरोपी 1000 के पुराने नोट के बदले सात सौ रूपये व 500 के नोट के बदले तीन सौ रूपये दे रहा था। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे 1800 रूपये बरामद किये गये हैं। उसके विरूद्ध थाना केनाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में