अजमेर। झंडारोहण और भव्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला शुरू हो गया। मेला ग्राउंड में संसदीय सचिव सुरेश रावत ने झंडारोहण कर किया मेले का शुभारंभ किया। शाम को सरोवर की दीपदान के साथ भव्य महाआरती की जाएगी। संसदीय सचिव सुरेश रावत ने मेला ग्राउंड वेदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना कर झंडारोहण के साथ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों की छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, जिला कलक्टर गौरव गोयल, एसपी नितिन दीप, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि इस बार पहले के मुकाबले लोगों में उत्साह कम देखने को मिला। पहले के मुकाबले विदेश-देशी पर्यटक भी कम देखने को मिले। वहीं मंगलवार शाम को सरोवर के सभी बावन घाटों पर पुष्कर के सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के बच्चे दीपदान करेंगे और घाटों पर रंगोली सजाकर डेकोरेशन करेंगे। शाम को ही श्रीतीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट की ओर से ब्रह्म घाट की भव्य सजावट कर सरोवर की महाआरती का आयोजन किया जाएगा तथा छप्पन भोग की झांकी सजाकर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव सुरेशसिंह रावत और पालिकाध्यक्ष कमल पाठक शिरकत करेंगे। इसके अलावा बद्री घाट पर भी महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...