पंजाब सरकार को झटका, नहीं मिली बाबा साहेब की मूर्ति लगाने की अनुमति
khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 10:36 AM (IST)
चंड़ीगढ़। पंजाब सरकार को चंडीगढ़ प्रशासन ने यह कहते हुए झटका दिया है कि वह पंजाब विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि चंडीगढ़़ में किसी भी नेता की कोई मूर्ति नहीं है। पूर्व में भी प्रशासन को कई आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें नेताओं की मूर्ति लगाने की इजाजत मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने इंकार कर दिया।
दे दी गई है जानकारी
पंजाब सरकार को अनुमति नहीं मिलने की जानकारी चंड़ीगढ़ प्रशासन ने पत्र लिखकर दे दी है। गौरतलब है कि सीएम बादल के निर्देश पर यूटी के अर्बन प्लानिंग विभाग को पत्र लिखकर इस सबंध में अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने पत्र में कारण लिखा है कि विधानसभा क्षेत्र को यूनेस्को ने कैपिटल कॉम्पलेक्स हैरिटेज का पार्ट माना है इसलिए प्रतिमा की अनुमति नहीं दी जा सकती।