Advertisement
जनसम्मेलन रैली होगी ऐतिहासिक, अग्निवीर व्यवस्था को 24 घंटे में खत्म करेंगे: सपा सांसद अवधेश प्रसाद

अग्निवीर मामले में सरकार के फैसले को लेकर सपा सांसद ने कहा कि अभी तक तो अग्निवीर के लिए चार साल थे। मान लीजिए कोई अवधि दो साल और बढ़ा दी जाए। मान लीजिए 20 साल की उम्र में आपका बेटा सेना में भर्ती होता है और 26 साल की उम्र में वापस आ जाता है तो उसके बाद वह क्या करेगा? यह सेना का सम्मान नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम सम्मानित देशवासियों के सामने आज दीपावली के अवसर पर यह कह रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी, निश्चित रूप से आएगी, तो अग्निवीर जैसी व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर खत्म किया जाएगा। सेना में नौजवानों की भर्ती पहले की तरह की जाएगी, जिसमें शुरुआती सेवा अवधि की कोई सीमा नहीं होती थी, केवल सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित होती थी। उसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारी सेना गौरव की प्रतीक है। दुनिया के लोग हमारे देश की सेना का लोहा मानते हैं। हम सेना का सम्मान करते हैं, उनकी वीरता को सलाम करते हैं और सरकार आने पर उनके सम्मान को और बढ़ाने का काम करेंगे।
इरफान अंसारी के बयान पर उन्होंने कहा कि नहीं, हमें सच्ची बात सोचनी चाहिए। हमेशा अच्छे के लिए सोचना चाहिए। जब भी हमारे देश पर किसी प्रकार का संकट आया है, किसी प्रकार की परेशानियां और दुश्वारियां आई हैं, तब हमारे सम्मानित देशवासियों ने एकमत होकर एक झंडे के नीचे एकता का परिचय दिया है। हमारा अनेकता में एकता का सूत्र मजबूत है और मजबूत रहेगा। किसी प्रकार की ऐसी संभावना को मैं स्वीकार नहीं कर सकता।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


