भिवानी। जीन्द में होने वाले बाल्मीकी प्रकट उत्सव राजकीय समारोह में प्रदेश के किसान, गरीब, मजदूर और व्यापारी सहित सभी वर्गों के हितों में फैसला होगा। साथ ही प्रदेश में पीटीसी सेंटर भी जल्द ही फिर से खोला जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने इसका आश्वाशन दिया है। आपको बता दें कि कृष्ण बेदी नेकिराम सभागार में 15 अक्तुबर को जीन्द में होने वाले राज्यस्तरीय बाल्मीकी जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने भाजपा समर्थकों के साथ बेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से रुबरु होते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि जीन्द में बाल्मीकी जयंती को राजकीय समारोह के तौर पर बाल्मीकी प्रकट उत्सव के रुप में मनाया जाएगा। साथ ही कहा कि पिछली सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग को व्यवसायिक ट्रेनिंग देने के लिए खोले गए पीटीसी सेंटरों को भी बंद कर दिया था। जिन्हें फिर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि स्वर्ण जयंती समारोह के बाद हरियाणा में निवेश और रोजगार बढ़ेगा।