कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी पर हमला करवाने की घटना के विरोध में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य की अगुवाई में शहर में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जवाहर पार्क से एक जलूस नारेबाजी करता हुआ लघु सचिवालय पहुंचा। जहां देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। पूर्व विधायक आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी पर कुछ जातीय मानसिकता के लोगों ने हमला करवाया है जिस की आज चारो और घोर निंदा हो रही है। आर्य ने कहा कि इनेलो और कांग्रेस के कुछ नेता पिछड़े वर्ग की आवाज उठाने वाले नेताओं की आवाज दबाने की राजनीति कर रहें है।