Prophet Hazrat Mohammad execute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैगम्बर हजरत मोहम्मद की सीरत पर अमल करें

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 4:43 PM (IST)
पैगम्बर हजरत मोहम्मद की सीरत पर अमल करें
टोंक। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हाफिज कारी अब्दुल हलीम उर्फ नौशे खां की याद में विशाल महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महफिले मिलाद के मुख्य अतिथि एपीआरआई के पूर्व साहिबजादा शौकत अली खां थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीआरआई निदेशक डा.सौलत अली खां ने की, जबकि महफिले मिलाद के अतिविशिष्ठ अतिथि उपखण्ड अधिकारी डा.सूरजसिंह नेगी थे। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित महफिले मिलाद के इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शौकत अली ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) की सिरत पर अमल कर दुनियां में अमन पेश शांति के पैगाम को आम करने की अपील की। डा.सौलत अली खां ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) बताएं हुए अमन, शांति के रास्ते पर चलने का दावत दी। इस मौके पर नाजिमें जलसा मौलाना सलाउद्दीन कमर व मौलाना जमील अहमद ने प्यारे नबी हजरत मोहम्मद(स.अ.व.) की सीरत पर अमल करके जिदंगी गुजारने की नसीहत दी। महफिले मिलाद की शुरुआत कारी नवाब अली अंसारी, खैरुल अमीन की तिलावते कुराने पाक से हुई। जलसे में अमीर खुसरो, नजीबुर्रहमान व मो.नवेद ने नाते पाक पढ़ी। ऐजाजनामों के कार्यक्रम के बाद महफिले मिलाद की शमां रोशन हुई, जिसका फायदा मिलाद के हजारों सुनने वालों ने उठाया।
महफिले मिलाद में मुख्य अतिथि साहिबजादा शौकत अली खां को शॉल एवं स्मृति चिंह देकर कौमी लीडर(दलित नेता) अकबर खान ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिविशिष्ठ अतिथि डा.सूरजसिंह नेगी , डा.सौलत अली खां को शॉल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement