programme announced for by elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपचुनावों के लिए तारीखों की घोषणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 7:51 PM (IST)
उपचुनावों के लिए तारीखों की घोषणा
जयपुर। राज्य की 10 नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के रिक्त वार्ड के लिए 29 नवम्बर 2016 को उपचुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या 30, उदयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 8, बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 16, अजमेर की विजयनगर नगरपालिका के वार्ड संख्या 15, अलवर की खेड़ली नगर पालिका के वार्ड संख्या 9, बूदी की कापरेन नगरपालिका के वार्ड संख्या 4, चितौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा नगर पालिका के वार्ड संख्या 21, हनुमानगढ़ की नोहर नगर पालिका के वार्ड संख्या 23, झुंझुनू की मण्डावा नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 और विद्या विहार के वार्ड संख्या 14 और पाली की सादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उप चुनाव के लिए 15 से 18 नवम्बर तक नाम निर्देशन पत्र अभिप्राप्त किए जाएंगे। 19 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 22 नवम्बर को तीन बजे तक नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन कर दिया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर 29 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement