पलवल। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह ने लोक अदालत से संबंधित अधिक से अधिक केंसों का निपटारा करने को कहा। उन्होंने केसों के निपटारे की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 12 नवम्बर को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा तथा प्रथम चरण की लोक अदालत 02 नवंबर को आयोजित होगी। बैठक में उन्होंने पलवल, होडल व हथीन स्थित अदालतों के अलावा जिला क्षेत्र में स्थित सभी राजस्व एवं अर्धन्यायिक अदालतों के बारे मेंं अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...