Advertisement
पितृपक्ष से पहले प्रयागराज का पंडा समाज बही-खातों को व्यवस्थित करने में जुटा

ध्रुव तिवारी के अनुसार, इन बही-खातों में कई पीढ़ियों का रिकॉर्ड होने के कारण इन्हें कानूनी तौर पर भी एक पुख्ता पारिवारिक साक्ष्य माना जाता है। कई बार पारिवारिक विवादों या वंशावली सिद्ध करने में भी ये खाते मददगार साबित होते हैं।
ध्रुव तिवारी ने कहा, "दक्षिण राज्यों समेत पूरे भारत के लोग यहां अपने पितरों का तर्पण करने के लिए आते हैं। क्षेत्र के अनुसार हम बही खाते को मेंटेन करते हैं। करीब 300 पुरानी वंशावली हमारे बही-खाते में हैं। हमारे पास जो बही-खाते हैं, उसमें लोगों के पूर्वजों का नाम है। यह रिकॉर्ड तहसील और सरकारी कार्यालयों में नहीं मिलते हैं।"
पंडा राजेश कुमार तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। लोग श्राद्ध कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले ही प्रयागराज पहुंचने लगते हैं। हम लोग बही यात्रियों के लिए मेंटेन करते हैं। 70 फीसदी लोगों को अपने पूर्वजों को पता नहीं होता है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड को नए वर्जन में तैयार करते हैं। हमारे पास 1823 संवत से लोगों के रिकॉर्ड मौजूद हैं। बही खातों को सुरक्षित रखने के लिए दवा रखते हैं और हर महीने धूप में सुखाते हैं।"
देवरिया के विजय साहू ने कहा, "प्रयागराज में पंडों द्वारा पूर्वजों का डाटा उपलब्ध करा दिया जाता है। पूर्वजों के नाम पता चलने के बाद उनका श्राद्ध कर्म करते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


