धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए थाना इलाके की सीमाओं पर पुलिस द्वारा नाकाबन्दी कर सघन तलाशी अभियान चलाया हैं। नाकाबन्दी अभियान में पुलिस ने वाहन चालकों पर दस्तावेज नहीं मिलने पर जुर्माना भी वसूल किया। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि जिले में अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को रोक कर आवश्यक दस्तावेजो की जांच की जा रही हैं। वही जो संदिग्ध वाहन चालक है उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि सैपऊ सीओ सर्किल में लगातार लूट,चोरी और नकबजनी की घटनाएं हो रही है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवानेयह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी