बस्ती जनपद में व्यापारियों से रंगदारी मांगने
वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बस्ती जिले में पिछले दो महीनों में इन बदमाशों ने जनपद के
चार व्यापारियों पर रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। 22 सितम्बर को शहर के दो शोरूम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में भी यह
बदमाश शामिल थे।
पुलिस के लिए सिरदर्द बने इन बदमाशों को कलवारी
थाना के बेइली तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई
जब कुसौरा के व्यापारी मनोज गुप्ता से रंगदारी मांगने जा रहे थे। मुखबिर
की सूचना पर इन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के
पास से दो असलहा, दो जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की गई है।