Advertisement
बस्ती में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से टूटा हुआ चाकू, पिकअप वाहन, खून से सना तौलिया और कपड़े बरामद किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। पूछताछ में उसने अन्य लोगों के शामिल होने की बात कबूली, जिसके बाद शिवा विश्वकर्मा की तलाश शुरू कर दी गई थी।
पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। फरार चल रहे मुख्य बदमाश शिवा विश्वकर्मा पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शिवा फरेंदा सेंगर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान की और अब मुख्य बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बस्ती
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


