Advertisement
पीएम मोदी के विदेश दौरों से भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई : बीएल वर्मा

यूरेनियम समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए बी.एल. वर्मा ने कहा, "यह भारत की सामरिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति लगातार सुदृढ़ हुई है और सीमाओं की सुरक्षा पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। आज भारत कई देशों के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहा है और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे रक्षा समझौते इसकी मिसाल हैं। अब स्थिति यह नहीं रही कि भारत दुनिया की ओर उम्मीद से देखे, बल्कि विश्व के अनेक देश भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं।"
राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच से पूरे मामले के तथ्य सामने आ जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"
उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बी.एल. वर्मा ने सनातन परंपराओं का समर्थन करते हुए विपक्षी दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मजबूत बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और राज्य में विकास और सुशासन की अपनी नीतियों को आगे बढ़ाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


