अजमेर में सीवरेज लाइन डालने के लिए की गई खुदाई को भरे बिना ही डामर की
सडक़ बना दी गई। यह सडक़ शनिवार को धंस गई। अजमेर से पुष्कर की तरफ जाने वाले
रास्ते के बीच दो बड़े गड्ढे हो गए, जिससे एक तरफ का रास्ता रोकना पड़ा।
जानकारी मिलने पर एडीए के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गड्ढे को भरने का काम
शुरू किया।