phir zinda hogi saraswati river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भागीरथ प्रयास से फिर बहेगी सरस्वती नदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 12:27 PM (IST)
भागीरथ प्रयास से फिर बहेगी सरस्वती नदी
हरियाणा सरकार कृत्रिम तौर पर सरस्वती नदी को जिंदा करने में जुटी चंडीगढ़। सदियों पहले देशवासियों की आस्था का केन्द्र रही सरस्वती नदी को फिर भागीरथ प्रयास से जिंदा करने की कवायद की जा रही है। हरियाणा की भाजपा सरकार विलुप्त हो चुकी इस नदी को कृत्रिम तौर पर अस्तित्व में लाने के पूर्ण प्रयासकर रही है। इसी दिशा में गुरुवार को इस नदी में 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यमुनानगर में दादूपुर नलवी केनाल से सरस्वती डिस्ट्रीब्यूटर में यह पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद इस नदी में 200 क्यूसेक पानी और छोडक़र कृत्रिम तौर पर जिंदा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरस्वती नदी का शास्त्रों में आदिबद्री उद्गम स्थान बताया गया है। परन्तु वर्तमान में यह नदी विलुप्त हो चुकी है । भाजपा ने इसे आस्था का विषय मानते हुए इस नदी को फिर से अस्तित्व में लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement