Phagwara Civil Hospital blood bank will open by August 15 : Surinder Pal Kaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फगवाड़ा सिविल अस्पताल का ब्लड बैंक 15 अगस्त तक खुल जाएगा : सुरेंद्र पाल कौर

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जुलाई 2024 1:35 PM (IST)
फगवाड़ा सिविल अस्पताल का ब्लड बैंक 15 अगस्त तक खुल जाएगा : सुरेंद्र पाल कौर
फगवाड़ा। सिविल सर्जन कपूरथला सुरेंद्र पाल कौर ने सिविल अस्पताल का अचानक दौरा किया तथा सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल-चाल जानने के साथ-साथ अस्पताल का जायजा लिया। मीडिया से बात करते जब पत्रकारों ने सिविल अस्पताल में बंद ब्लड बैंक के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से ब्लड बैंक बंद पड़ा है। ब्लड बैंक का विस्तार किया जा रहा है तथा जल्द ही उम्मीद है कि 15 अगस्त तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल की टीम लगातार मोहल्ला में जाकर डेंगू का लार्वा चेक कर रही है और वह लोगों को उससे बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर बेस्ट ऑफ की कमी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सेहत विभाग के मंत्री को इस बारे में कई बार लिखा जा चुका है। जिले में स्थित सभी अस्पतालों की जरूरत के बारे में भी बताया जा चुका है। सरकार जब डॉक्टर और नसिंग स्टाफ की भर्ती करेगी तो कमी को पूरा कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ बीवीआईपी ड्यूटी के कारण डॉक्टर वेस्ट ऑफ की कमी हो जाती है। सरकार जब तक नए डॉक्टर बेस्ट ऑफ की भर्ती नहीं करती उसे समय तक मरीजों की भलाई की लिए डॉक्टर को इमरजेंसी के अलावा किसी भी ड्यूटी में ना लगाया था कि मरीजों को इलाज मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement