बठिंडा। गुरू नानक देव थर्मल प्लांट के संयुक्त इंप्लायज फोरम के सदस्यों ने शनिवार को नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके विरोध में उन्होंने रोष रैली निकाली और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। फोरम नेता प्रकाश सिंह, गुरसेवक सिंह, जसविंदर सिंह, सतपाल गोयल, नायब सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अनेक सदस्यों ने थर्मल काॅलोनी में स्टेट बैंक आॅफ पटियाला की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि नोटबंदी के 25 दिन बाद भी केन्द्र सरकार नकदी की व्यवस्था नहीं कर सकी और कर्मचारी के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा