Advertisement
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की महारैली में ऐतिहासिक भागीदारी करे जनता : कुमारी सैलजा

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में हरियाणा की ऐतिहासिक भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट ने खोली गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण की पोल : कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गुरुग्राम में सड़क की धूल साफ करने वाली 24 मशीनों में से 10 निष्क्रिय पड़ी हैं, जबकि इनके रखरखाव के लिए छह करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। शहर में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पहले ही 48 मशीनों की कमी है।
सांसद ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की प्रदूषण नियंत्रण संबंधी तैयारियों की पोल खुल गई है। हर वर्ष सर्दियों में गुरुग्राम की हवा जहरीली हो जाती है, लेकिन सरकार समय रहते ठोस कदम नहीं उठाती। मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि जनता को स्वच्छ हवा चाहिए, दिखावा नहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


