people demand for arrest former sarpanch husband-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 3:14 PM (IST)
आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
सोनीपत। जिले के गांव मुरथल में विभिन्न प्रकार के घोटालों को उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता प्रवीण पर हमले का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठन, छात्र संगठन, भारतीय किसान यूनियन, नौजवान भारत सभा सहित कई अन्य संगठनों ने मुरथल के पूर्व सरपंच पति रामेशवर व उसके गुण्डों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने उपायुक्त कार्यालय में सुबह से दोपहर तक धरना दिया व जमकर नारेबाजी की। साढे तीन घन्टे के बाद धरना स्थल पर एसडीएम निशांत यादव व डीएसपी मुकेश जाखड पहुंचे तथा तत्काल ही पूर्व सरपंच पति को गिरफ्तार करने का आशवासन दिया व घोटाले की जांच कर कार्यवाही का भी आशवासन दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement