Pension problem away, three-hour-long public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथोंहाथ शुरू हुई पेंशन, तीन घंटे चली जनसुनवाई, कई मामले निबटाए

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:42 PM (IST)
हाथोंहाथ शुरू हुई पेंशन, तीन घंटे चली जनसुनवाई, कई मामले निबटाए
बीकानेर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई वृद्धा सुशीला देवी के लिए वरदान साबित हुई। उसकी आठ माह से बंद पेंशन हाथोंहाथ शुरू हो गई। दमाणियों का चौक निवासी सुशीला देवी पत्नी सुरजाराम मारू ने बताया कि आठ माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद है। इसे प्राथमिकता से लेते हुए महिला आयोग अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एवं एसीपी को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। हाथोंहाथ हुई जांच के दौरान पाया गया कि भौतिक सत्यापन के अभाव तथा पीपीओ एवं आधार नंबर गलत होने के कारण उसकी पेंशन बंद हो गई थी। इन्हें दुरुस्त कर उसकी पेंशन तत्काल शुरू कर दी गई।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement