Pension problem away, three-hour-long public hearing Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथोंहाथ शुरू हुई पेंशन, तीन घंटे चली जनसुनवाई, कई मामले निबटाए

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:42 PM (IST)
हाथोंहाथ शुरू हुई पेंशन, तीन घंटे चली जनसुनवाई, कई मामले निबटाए
वृद्धा तुलसीदेवी छंगाणी ने बताया कि उसके पति का निधन 1988 में हो गया। गत दिनों उसके पति के भाइयों ने संपत्ति का बंटवारा किया, इसमें उसे हिस्सा नहीं दिया गया। उसने बताया कि उसके देवर, जबर्दस्ती उसका अंगूठा लगाकर उसके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। महिला आयोग अध्यक्ष ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया। सईदा बेगम ने अपने बेटे और बहू द्वारा प्रताडि़त होने की शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें और उनकी बेटी को उनका बेटा और बहू घर से निकालना चाहते हैं। वे उन पर दबाव बनाने के लिए आए दिन मारपीट करते हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक इस मामले में जांच करें तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं वाजा कॉलोनी मोहल्ला विकास समिति की महिलाओं ने वाजा नगर में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की। इस संबंध में कार्रवाई के लिए उन्होंने नगर निगम एवं नगर विकास न्यास को निर्देश दिए।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement