जोधपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में समय जरूर है लेकिन राजनैतिक पार्टियां अभी से ही धरातल की तलाश में जुट गई है। आम आदमी पार्टी 23 दिसंबर को जयपुर में आम सभा करने वाली है। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। जोधपुर आये आप के नितिन त्यागी ने बताया कि राजस्थान में जनसंपर्क के जरिये लोगों को बताना चाहते है , कि दूसरी राजनैतिक दल आम आदमी का शोषण कर रही है। त्यागी ने बताया कि देश में नोटबन्दी के बाद इमरजेंसी से हालात बन गए है। स्थानीय प्रवक्ता जब्बर सिंह ने बताया कि केजरीवाल की आम सभा के लिए ही जोधपुर के सरदारपुरा,सूरसागर और शहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और हमारा लक्ष्य राजस्थान के विधानसभा चुनाव है जिसमे आप पार्टी सीधे चुनाव क्षेत्र में दूसरी पार्टियों से मुकाबला करेगी।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना