फतेहाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए ब्यान मैं बोलूंगा तो भूचाल आएगा’पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बाद पानीपत ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महीपाल ढांडा ने भी इस ब्यान पर अपनी व्यग्ंयात्मक टिप्पणी करते हुए कहा है कि पप्पू के बोलने से भूचाल ही आएगा। विधायक महीपाल ढांडा फतेहाबाद में चल रहे गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों को अगर गीता के महत्व के बारे में पता होता तो देश की यह दुर्गति नहीं होती।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट