Panchayati Raj Elections 2026: Voter Turnout Recorded by 6 PM in the Third Phase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायतीराज चुनाव-2026 : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में सायं 6 बजे तक 78.62 प्रतिशत मतदान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 3:23 PM (IST)
पंचायतीराज चुनाव-2026 : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में सायं 6 बजे तक 78.62 प्रतिशत मतदान
टोंक। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत टोंक जिले में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। सायं 6 बजे तक जिले की 5 पंचायत समितियों के 153 ग्राम पंचायतों में कुल 78.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे तक पंचायत समिति देवली में 15.53 मालपुरा में 17.64, पचेवर में 14.47, पीपलू में 15.12 और उनियारा में 16.17 प्रतिशत मतदान रहा। दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति देवली में 37.92 मालपुरा में 42.59, पचेवर में 39.95, पीपलू में 39.42 और उनियारा में 39.79 प्रतिशत मतदान रहा। इसी तरह दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति देवली में 54.75 मालपुरा में 59.48, पचेवर में 56.14, पीपलू में 57.84 और उनियारा में 57.08 प्रतिशत मतदान रहा। सायं 6 बजे तक पंचायत समिति देवली में 76.58 मालपुरा में 80.16, पचेवर में 81.24, पीपलू में 78.84 और उनियारा में 79.09 प्रतिशत मतदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement