Advertisement
पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 3 लाख रुपए नकद बरामद

शिकायतकर्ता के अनुसार, लगभग 20 दिन पहले उसने डॉ. जय भगवान को उनके सरकारी घर पर 6 लाख रुपये दिए थे और 2 जुलाई 2025 को भी 1 लाख रुपये नकद दिए थे। डॉ. जय भगवान अब उनसे बकाया 8 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास आज केवल 1 लाख रुपये का ही इंतजाम हो पाया था, जो उसे डॉ. जय भगवान को देना था। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने डॉ. जय भगवान को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी उनसे सरकारी कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 पर दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पलवल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


