फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी की ओर से बीजेपी कार्यलय के सामने आज गाय खूंटा गाड
अभियान के दौरान भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ता भिड गए। गाय को बीजेपी
कार्यलय के सामने बांधने को लेकर आप पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से धक्का
मुक्की की गई। जिसके बाद बीजेपी की ओर से गाय को बीजेपी कार्यलय के आगे
बांधने नही दिया गया।
इस दौरान पुलिस की ओर से भी आप पार्टी के
कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया और पुलिस के साथ भी आप पार्टी के
कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इस सारे घटना क्रम मे गाय का मुद्दा खत्म होता नजर
आया। इस झडप के दौरान जिस गाय को बांधने के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ता
लाए थे दोनो की पार्टियों के द्वारा उसके साथ धक्का मुककी की गई। गाय को
लाते तक मारी गई। जिद्द सिर्फ यह थी कि आप पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी
कार्यलय के सामने गाय को बांधना चाहते थे ओर बीजपी के कार्यकर्ता गाय को
बधवाने से मना कर रहे थे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से गाय को पहले तो
फूल मालांए पहनाई गई। उसके बाद दोनो पार्टियों की ओर से झडप शुरू हो गई।
जिसके बीच में गाय फंसकर रह गई। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर
से हलका बल प्रयोग किया गया। लाठियां भी मारी गई। आप पार्टी के
पदाधिकारियो ने बताया कि आज वह अपने खूंटा गाड अभियान के तहत बीजेपी
कार्यालय में पहुचे ताकि बीजेपी को गाये के प्रति किए गए वायदो को याद करवा
सके।