khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 3:11 PM (IST)
हजारों पदयात्री धर्मध्वजा के साथ नाचते-कूदते बाबा के जयकारों के बीच
घंटाघर पर आ गए। जिससे करीब दो घंटे तकजाम के हालात बन गए। जिसकेचलते चार
पहिया वाहनों को रोक दिया गया। तब भी ट्रैफि क नियंत्रण में नहीं हो पाया।
घंटाघर पर मानो रामदेवजी का मेला ही लग रहा हो। चारों ओर बस बाबा के
जयकारों की ही गूंज सुनाई दे रही थी। इस बार बनास नदी गहलोद मे पानी की तेज
गति से हो रही आवक को ध्यान मे रखते पदयात्रा सोहेला रोड होती हुई रवाना
हुई हैं। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया।